फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

Mon, 29 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सुरसा क्षेत्र में घर से नौ दिन से गायब छात्र की मौत जहर  खाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। परिजनों ने जबर्दस्ती जहर खिलाकर हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली के ग्राम कुर्रिया निवासी रिषीनाथ (22) पुत्र सुंदर लाल का शव रविवार की सुबह गांव के निकट रेलवे ट्रैक के पास क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के चाचा संजय ने बताया कि रिषीनाथ दिल्ली में सिलाई का काम करता था। वह शनिवार को दिल्ली जाने के लिए निकला था।

सुबह गांव के लोगों ने उसके शव के पड़े होने की जानकारी दी। उधर, सुरसा क्षेत्र में घर से नौ दिन से गायब छात्र की मौत जहर खाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ज्ञात हो कि ग्राम पट्टापुरवा मजरा तुर्तीपुर निवासी सुगम कुमार (19) पुत्र हरिशंकर 19 दिसंबर को घर से गायब हो गया था। सुगम का शव शनिवार की देर शाम गांव से आधा किमी दूर रेंदा पुरवा जाने वाले मार्ग पर खाई में पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों की मानें तो उसकी मौत जहर खाने से हुई। परिजनों का मानना है कि उसको जहर खिलाकर फेंक दिया गया। सुगम शाहजहांपुर के जीएफ कालेज में बीए का छात्र था। वह घर से हरदोई जाने की बात कहकर निकला था। तब से उसका पता नहीं चला था। इस पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस बाबत एसओ सुरेश तिवारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट अभी आई नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें