फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर के हमले से युवक घायल

Fri, 16 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जानवरों के लिए घास छीलने गए युवक पर नदी किनारे किसी जंगली जानवर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक पर हमला करने वाला जानवर चीता था।
विज्ञापन


गांव तरहटिया निवासी गया प्रसाद का पुत्र भैयालाल (30) गांव के पड़ोस से निकली सई नदी के किनारे जानवरोें के लिए घास छीलने गया था। इस दौरान किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। उसकी चीख सुन खेतों में काम कर रहे ग्रामीण बचाने दौड़े़े। इससे पहले जानवर ने युवक की गर्दन व चेहरे पर कई वार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक पर हमला करने वाला कोई बड़ा जंगली जानवर था। उसके शरीर पर लकीरें दिखाई दे रही थी। इससे उसके चीता होने की आशंका जताई गई है। प्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग के बीट प्रभारी हरिनाम व कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


इधर, कोतवाली क्षेत्र के लच्छीपुर गांव में तीन दिन पहले मुख्य मार्ग के पास रामआसरे शुक्ल के बाग में किसी जंगली जानवर के पंजे का बड़ा निशान देखा गया था। संजय शुक्ला, प्रेम सागर, सुरेश आदि ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, पर विभाग के कर्मियों ने पंजों की जांच करना तक उचित नहीं समझा।

वहीं तेंदुए के भय से ग्रामीण दहशतजदा है। उन्होंने अपने बच्चों का घर से निकलना बंद कर दिया है। कार्यवाहक रेंजर रामपाल ने बताया कि तरहटिया गांव में घटी घटना की जानकारी उन्हें मिली है, मौके पर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें