फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक की मौत, 10 लोग घायल

Mon, 25 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दस अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, टड़ियावां थाना के ग्राम जनसरी निवासी नरेंद्र (36) पुत्र दयाराम शनिवार की रात  गांव के पड़ोस में एक भट्ठे के पास चल रही नौटंकी देखने जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव के निकट ही सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

नरेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नरेंद्र की मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत थाना इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, सांडी थाना क्षेत्र के नाऊ पुरवा निवासी विमला देवी (32) पत्नी महेंद्र कुमार, हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर निवासी रानी देवी (20) पत्नी बबलू। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर सैदीखेड़ा निवासी विटानी (56) पत्नी सुब्बू लाल, सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी विनोद राजपूत (32) पुत्र शिव शंकर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी राम भजन (50) पुत्र परमू।

इसी गांव के निवासी मधुरपाल (32) पुत्र रामभजन, सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पेड़तिया निवासी जोगेंद्र (24) पुत्र अखिलेश, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के लालपुर निवासी राजरानी (75) पत्नी रामलाल, लोनार थाना क्षेत्र के बावन निवासी सरोज (22) पुत्र महेश और माधौगंज के ग्राम देहसरी निवासी राधा (62) पत्नी चरगू सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें