फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 30 Oct 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। पारिवारिक कलह से बीती रात युवक ने आम के पेड़  से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों मेें कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।    कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राघौपुर निवासी जुबैर (21)  पुत्र आसिफ ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गांव के निकट खड़े एक आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घर से शाम को जुबैर के गायब होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता न चल सका। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गए तो जुबैर की शव पेड़ से लटकते देख उन लोगाें को इसकी सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही  कोहराम मच गया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस संबंध में हल्का दरोगा अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के  पीछे पारिवारिक कलह का मामला बताया जा रहा है। फिर भी हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें