फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दिया तीन बेटियों को जन्म

Sat, 10 Oct 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। सीएचसी पर एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों का जन्म दिया। जच्चा- बच्चा को देखने वालों का देर तक तांता लगा रहा। सीएचसी अधीक्षक डा. जितेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार सभी बच्चे व मां स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

सीएचसी पर भर्ती कराई गई पंडरवा गांव की खुशनुमा पत्नी अकमल ने दोपहर में एक साथ तीन बच्चों का जन्म दिया।

डिलीवरी कराने वाली डा. सबा खातून ने बताया कि यह सामान्य प्रसव था। तीनों लड़कियां हैं। एक का वजन 1.9 किग्रा, दूसरे का 1.7 किग्रा व तीसरे का 1.6 किग्रा है। एक साथ तीन-तीन बच्चों को जन्म देने वाली मां को देखेन के लिए सीएचसी परिसर लोगों की भीड़ से भर गया। वार्ड में देर तक देखने वालों का तांता लगा रहा। बच्चों की मां खुशनुमा भी इस पर प्रसन्न हैं। उसके अनुसार बेटियां अल्लाह की रहमत हैं। एक साथ तीन-तीन बेटियाें का जन्म वह खुद पर अल्लाह की खास रहमत मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें