हरदोई। पंचायत चुनाव में चौथे चरण के अंतिम दिन भी अव्यवस्थाओं का
बोलबाला दिखा। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से नदारद रही। नामांकन प्रक्रिया
में देर शाम तक 65 दावेदारों ने नामांकन किया।
चौथे चरण में शाहाबाद,
टोडरपुर, पिहानी व भरखनी में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के
लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें नामांकन के दूसरे व
अंतिम दिन भी नामांकन कराने वालों में कोई कमी नहीं दिखाई दी लेकिन अंतिम
दिन भी प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से लचर दिखी। इस दिन भी कलेक्ट्रेट
परिसर में किसी तरह की कोई भी सुरक्षा व्यवस्था देखने को नहीं मिली।
गेट से
लेकर नामांकन कक्ष के बाहर तक कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं दिखा और न ही
मेटल डिटेक्टर से किसी की तलाशी ली गई। समर्थकों का हुजूम इस दिन भी
नामांकन कक्ष से पटा रहा। नामांकनों में शाहाबाद प्रथम से नौ, द्वितीय से
सात, तृतीय से एक एवं चतुर्थ से छह ने नामांकन कराया। तो वहीं टोडरपुर
प्रथम से पांच, द्वितीय से दो, तृतीय से दो एवं चतुर्थ से एक ने नामांकन
कराया। भरखनी प्रथम से छह, द्वितीय से तीन, तृतीय से एक एवं चतुर्थ से दो
ने नामांकन कराया।
पिहानी प्रथम से आठ, द्वितीय से छह, तृतीय से तीन एवं
चतुर्थ से भी तीन ने नामांकन कराया। नामांकन कराने वालों में प्रमुख रूप से
भरखनी चतुर्थ से सुरजीत सिंह, पिहानी प्रथम से निर्मला गुप्ता, द्वितीय से
मंजू, तृतीय से अजीत सिंह, चतुर्थ से सुनीता देवी, भरखनी द्वितीय से कौशल
किशोर एवं टोडरपुर प्रथम से राकेश शमिल रहे। वहीं शाहाबाद द्वितीय से
प्रीती सिंह, प्रथम से प्रसून दीक्षित, द्वितीय से धर्मशिखा त्रिपाठी,
तृतीय से अवनीश राजपूत, चतुर्थ से राजेश एवं पंचम से राकेश ने नामांकन
कराया। आरओ मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 14 व 15
अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की तिथि 16
अक्तूबर को निर्धारित की गई है। इसी दिन ही प्रतीक चिन्हों का आवंटन दोपहर
तीन बजे के बाद से किया जाएगा जिसके बाद 29 अक्तूबर को मतदान
होगा।
चौथे चरण में 333 प्रत्याशियों का नामांकन
हरदोई।
चौथे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 16 सीटों के लिए कुल 333 दावेदारों
नामांकन कराया। नामांकन के प्रथम दिन 268 एवं दूसरे दिन कुल 65 नामांकन हुए
जिसमें चौथे चरण में अंतिम दिन तक कुल 333 दावेदारों ने नामांकन कराकर
अपनी दावेदारी पेश की।
इस तरह चौथे चरण में पहले दिन शुक्रवार को
शाहाबाद में शाहाबाद प्रथम सीट पर 26, द्वितीय पर 17, तृतीय पर 10, चतुर्थ
पर 13 नामांकन हुए जबकि टोडरपुर में प्रथम पर 26, द्वितीय 11, तृतीय 16 एवं
चतुर्थ पर 15 नामांकन हुए। इसी क्रम में भरखनी प्रथम पर 19, द्वितीय पर
18, तृतीय पर 22 एवं चतुर्थ पर 14 नामांकन हुए। पिहानी ब्लाक में प्रथम पर
13, द्वितीय पर 10, तृतीय 19 एवं चतुर्थ पर 19 दावेदारों ने नामांकन कराए
थे। कुल 268 नामांकन कराए गए थे। दूसरे दिन 65 नामांकन हुए जिसके बाद दो
दिनों में कुल 333 नामांकन हुए।
अब नामांकन प्रक्रिया समाप्त
हरदोई।
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए निर्धारित नामांकन प्रक्रिया
चौथे चरण के दूसरे दिन खत्म हो गई। प्रथम चरण में हरपालपुर, सांडी,
माधौगंज, मल्लावां, बिलग्राम में नामांकन कराए गए। द्वितीय चरण में संडीला,
कोथावां, बेंहदर, भरावन, कछौना में, तीसरे चरण में सुरसा, अहिरोरी,
टड़ियावां, बावन व हरियावंा में एवं चौथे चरण में शाहाबाद, टोडरपुर ,
पिहानी व भरखनी ब्लाक का नामांकन हो चुका है। अब सिर्फ चौथे चरण में हुए
नामांकन पत्रों की जांच शेष है।