हरदोई। दिल्ली में एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव को लेकर घर आ गए। जिस पर दिल्ली पुलिस ने उनका पीछा किया और अपनी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पिड़तियां निवासी मनीषा (24) पत्नी संजीव दिल्ली के भजनपुरा में किराए के मकान में रहती थी। जहां पर उसने बुधवार केा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर उसके पति व जेठ राजीव उसके शव को लेकर गांव को चल दिए थे। इसकी सूचना वहां पर मकान मालिक ने पुलिस को देदी।
जिस पर पीछे से दिल्ली पुलिस भी आ गई और परिजनाें से पूछताछ की। जिस पर उन्होंने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। जिस पर उसके भाई अनूप निवासी ढुडेला को बुलाया। उसने भी किसी भी प्रकार का आरोप लगाने से मना कर दिया। जिस पर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना से घर में मातम छाया हुआ है।