फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आज आनी थी बरात, युवती प्रेमी के साथ गई

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, ढाई लाख के जेवरात ले जाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 दिसंबर को बरात आने से पहले युवती प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित मां ने पुत्री को ले जाने वाले आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक, युवती अपने साथ आभूषण भी ले गई है। जिसकी कीमत 2.50 लाख रुपये बताई गई।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री की बरात 20 दिसंबर को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आनी थी। घर में बरातियों के स्वागत की तैयारियां की जा रहीं थीं। युवती के लिए उपहार की खरीदारी भी हो चुकी थी। मेहमानों का आना शुरु हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम युवती के पिता की बाइक मकान के सामने खड़ी थी। इस दौरान आरोपी विजय कुमार युवती को उसके पिता की बाइक पर ही बैठाल कर अपने साथ लिए गया। दावा है युवती अपने साथ आभूषण भी लिए गई है। आभूषण की कीमत 2.50 लाख रुपये बताई गई है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें