फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फिर बिगड़ा मौसम, शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

विज्ञापन
फोटो- 26- बारिश में सड़क पर जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। दिनभर की तीखी धूप के बाद रविवार की शाम को एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट बदल ली। धूल भरी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे न केवल तापमान में गिरावट दर्ज की गई, बल्कि उमस का प्रभाव और भी काफी कम हो गया। वहीं, बारिश के कारण जैसे तैसे पटरी लौटी बिजली व्यवस्था दोबारा प्रभावित हो गई। बारिश के चलते शहर भर के उपकेंद्र घंटों बंद रहे और पूरे शहर में ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन

बीते शनिवार की शाम से रात तक जिले में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जिसके बाद रविवार सुबह से ही धूप खिली रही। उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर थे, लेकिन शाम को अचानक आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से उमस का प्रभाव काफी हद तक कम हो गया। वहीं, बारिश और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा।
शनिवार को आंधी और बारिश के बाद विभागीय कर्मचारियों ने जैसे तैसे आपूर्ति को पटरी पर लौटाया था, रविवार शाम को फिर चली तेज हवाओं के कारण आपूर्ति लड़खड़ा गई। लाइनों में आई तकनीकी खराबी के चलते शहर के अधिकांश उपकेंद्र घंटों बंद रहे। इसमें 33 केवी आरटीओ उपकेंद्र, 33 केवी सिटी और कोयलबाग कालोनी और आशा नगर व चरौली उपकेंद्र की मुख्य लाइन ब्रेकडाउन हो गई। उधर, सांडी रोड, महोलिया शिवपार और गुरगुज्जा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बारिश रूकने के बाद भी चालू नहीं हो सकी। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें