फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदला

Sun, 21 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। इसके चलते पारा करीब 6 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर न्यूनतम 17 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। देर शाम कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। बेमौसम बारिश से किसान चिंतित नजर आए।
विज्ञापन


चार दिन पहले मौसम ने अपने हल्के ठंडे तेवर बदल कर गर्म मिजाजी दिखाई थी। शुक्रवार को अप्रैल में होने वाली जैसी गर्मी महसूस हुई। मौसम के गर्म तेवरों से तापमान का अधिकतम स्तर 32.0 डिग्री सेल्सियस पर था। लोगों ने गर्म कपड़ों से किनारा करते हुए पंखों को चलाना शुरू कर दिया। अगले दिन शनिवार को मौसम ने पलटी मार दी। सुबह से ही आसमान में छाए बादलों ने देर शाम बूंदाबांदी शुरू कर दी।

इधर,बेनीगंज,बेंहदर,संडीला,मल्लावंा,माधौगंज,बिलग्राम,सांडी,और हरपालपुर क्षेत्र में तेज बारिश हुई। जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद कुमार ने कहा कि मौसम की पलटी खेती किसानी के लिए अनुकूल है। होली तक इस तरह से मौसम के मिजाज रहे तो फसल के लिए ठीक रहेगा लेकिन अगर गत दिन की तरह तापमान बढ़ता है तो इससे गेहूं की फसल गुणवत्ता एवं उत्पादन को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें