फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मौसम ने बदली करवट, दिन भर छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-01- घंटाघर रोड पर बूंदा बांदी में जाते लोग। संवाद
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट, सुबह हुई बारिश, दिन भर छाए रहे बादल- दिन के तापमान में आई तीन डिग्री की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर से अचानक करवट बदल ली। तेज धूप की तपिश के बीच सुबह हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। बादलों के डेरे और ठंडी हवाओं के चलते दिन भर मौसम खुशनुमा बना रहा, जिसके कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह जब लोग सोकर उठे, तो आसमान में काले बादलों का डेरा था। कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश ने शहर से लेकर देहात तक को तरबतर कर दिया। बारिश के बाद चली पछुआ हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी। हालांकि, दोपहर में बादल छाए रहने के कारण उसम का अहसास हुआ, लेकिन शाम होते-होते ठंडी हवाओं ने फिर से माहौल को सुकूनदेह बना दिया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19.5 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें