फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चौहानथोक में पुलिस चौकी व पार्क का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बोलते अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर। संवाद
विज्ञापन

- नगर पालिका परिषद की बैठक: रद्धेपुरवा में विद्युत शवदाह गृह बनवाए जाने पर सभासदों ने दी सहमति
- मार्ग प्रकाश, जलनिकासी और पेयजल व्यवस्था के लिए शासन को भेजे जाएंगे डीपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के मोहल्ला चौहानथोक में पुलिस चौकी की स्थापना के लिए भूमि का प्रबंध हो गया। वाजपेयी चौराहा पर ही भूमि दी जाएगी, वहीं पर पार्क बनवाए जाने, रद्धेपुरवा में विद्युत शवदाह गृह, मार्ग प्रकाश, जलनिकासी और पेयजल व्यवस्था के प्रस्तावों पर सभासदों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने काम कराने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द तैयार कराकर शासन को भेजवाए जाने की जानकारी बोर्ड को दी।



नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शुक्रवार को बोर्ड मीटिंग हुई। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने निकाय की तरफ से कराए जा रहे कार्यों और सभासदों की तरफ से मिले प्रस्तावों की जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी ने मोहल्ला चौहानथोक में बाबा मंदिर के पास पुलिस चौकी स्थापना के लिए पुलिस विभाग को भूमि दिए जाने का प्रस्ताव रखा। इसे सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित किया। साथ ही इसके नगर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, जलनिकासी और रद्धेपुरवा में विद्युत शवदाह गृह बनवाए जाने के लिए शासन को डीपीआर भेजवाए जाने पर सहमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




रद्धेपुरवा में करीब तीन करोड़ से अधिक रुपये की लागत से विद्युत शवदाह गृह बनवाया जाएगा। वहीं अन्य प्रस्तावों पर काम कराने के लिए डीपीआर भेजवाया जाएगा। बैठक में सभासद संदीप गुप्ता, हफीज अहमद, संदीप राजवंशी, मंजू वर्मा, वंदना तिवारी, संजय कश्यप, जमील अहमद, अमित त्रिवेदी रानू, अरशद हुसैन, धर्मरूचि सिंह, रोहित कश्यप, अजय शर्मा, सोनी, शवाना नियाजी, गीता कुशवाहा, मीनू सैनी, शांतिदेवी, सुशीला मिश्रा आदि मौजूद रहीं। वहीं निकाय से राजस्व निरीक्षक राजीव शुक्ला, लेखालिपिक विद्याभूषण सिंह, कमल किशोर मिश्रा, अशलेखा श्रीवास्तव, संतोष यादव, विमलेश यादव, आशीष अवस्थी ने सभासदों के प्रस्तावों और सवालों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें