फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचे अफसर, ग्रामीणों का धरना जारी

Sun, 04 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास को लेकर धांधली करने का आरोप लगा कार्रवाई करने समेत कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। छठे दिन भी कोई सक्षम अधिकारी धरना स्थल पर झांकने तक नहीं आया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अब भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि लोहिया आवासों को लेकर उनके गांवों में जमकर धांधली हुई है। जिम्मेदारों ने गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दे दिया है।

कहा कि निर्धन, गरीब खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद ग्राम प्रधान, सेेक्रेटरी व विकास विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया गया, जो पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े बड़े मकान बने हुए हैं, उनको सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र, बाबू, लालता, आशुतोष, रामहेत आदि समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें