फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे मेवाराम मांगी सतर्कता की विभाग शाखा

Sun, 04 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटती जनता रही पुकार, अखिलेश भैया करो विचार...का नारा देते हुए दो सूत्रीय मांगों को लेकर माधौगंज निवासी मेवाराम जनता ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरना स्थल पर बैठे मेवाराम जनता ने कहा कि प्रदेश की जनता काफी समय से हर जगह ठगी जा रही है। सबसे ज्यादा त्रस्त जनता सरकारी विभागों में ही होती है। योजनाओं के नाम पर गरीबों को लगातार लूटा जा रहा, इसलिए सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करना जरूरी हो गया है।

मेवाराम ने कहा कि अपने धरने के माध्यम से सीएम से वह मांग करते हैं कि प्रदेश की जनता को बचाने को हर जिला मुख्यालय पर सतर्कता विभाग की शाखाएं खोली जाएं, जिनसे जनता को राहत मिल सके। उन्होंने दिल्ली की तरह ही प्रदेश में भी वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन व समाजवादी पेंशन सहित सभी पेंशनों को एक हजार रुपये महीना दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि महंगाई के चलते अब अल्प पेंशन में वृद्धों व विकलांगों सहित अन्य का माह नहीं कट पाता है, ऐसे में प्रदेश सरकार को पेंशन की राशि में बढ़ोतरी करनी चाहिए। इसके बाद दो सूत्रीय ज्ञापन सीएम को संबोधित डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस दौरान धरने में टीकाराम, रमा लड़ैते, रामराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें