विकास खंड के कायमपुर गांव में पशु गोष्ठी का आयोजन
कर किसानों को पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई। इस दौरान
मौसमी बीमारियों के लक्षण और इनका इलाज तथा बचाव के तरीकों पर चर्चा की
गई।
गांव में इंटरवेट की ओर से आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर एवं गोष्ठी
में कंपनी के प्रतिनिधि वरुण शुक्ला ने कहा कि बरसात के दिनों में पशुओं को
कई जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में खुरपका, मुंहपका और गला घोंटू
जैसी बीमारियां काफी खतरनाक साबित होती हैं।
इनसे बचाव को जरूरी है कि
पशुओं को साफ-सुथरी जगह पर रखें और कीड़ों से बचाव हो। पेट के कीड़े भी पशु
के स्वास्थ्य को बिगाड़ देते हैं और अकसर यह बांझपन का कारण भी बनते हैं।
इस हेतु हमें कीड़े की दवा खिलानी चाहिए। साथ ही अन्य जानलेवा बीमारियों से
संबंधित टीके नियमित लगवाना चाहिए।
उन्होंने पशुओं मेें दूध बढ़ाने को
आहार के बारे में बताते हुए कृषकों को आहार के पैकेट भी वितरित किए। साथ ही
कृत्रिम गर्भधारण के बारे में भी जानकारी दी। समाजसेवी बुद्ध प्रकाश
अवस्थी ने कृषकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने की बात कही।
पशु
अस्पताल पिहानी से आए वेदप्रकाश मिश्रा ने अस्पताल की ओर से कराए जाने वाले
मुफ्त टीकाकरण की जानकारी देते हुए बताया कि तय समय पर अलग-अलग बीमारियों
के टीके लगाए जाते हैं। पशु पालकों को अपने पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति
जागरूक रहते हुए समय होने पर संबंधित अस्पताल से संपर्क कर टीकाकरण कराना
चाहिए।