फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, दो घायल

Sat, 12 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कछौना। थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इससे एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

थाना क्षेत्र के गंाव गोविंदपुर में गुरुवार की शाम को दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें रानी देवी पत्नी राम स्वरूप गंभीर रुप से घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


जहां से उनको लखनऊ ट्रामा सेंअर रेफर कर दिया गया। घटना के विषय में  घायल महिला के पुत्र अरुण ने बताया कि उसकी मां क्षेत्र  पंचायत का चुनाव लड़ी थी  जिसमें वह हार गई थी। उसी रंजिश में प्रधानी चुनाव में एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


इस पर  क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव पाल व उनके अन्य साथियों हुकुमचंद्र, टुन्नी और रमेश उनके घर आकर विवाद करने लगे और उसकी मां पर हमला बोल दिया। इस मामले में दूसरे पक्ष से टुन्नी और सुशील भी चुटहिल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को इलाज के लिए भेजा। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें