फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई दुकानदार को ट्रक ने रौंदा

Thu, 15 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
कछौना।  थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दुकानदार की हरदोई-लखनऊ रोड पर ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह दुकान बंद कर देर रात घर जाने के लिए रोड पार कर रहा था। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड निवासी सुरेश गुप्ता का बेटा यश गुप्ता उर्फ गोलू (20) ने चौराहा के पास मिठाई की दुकान की थी। बुधवार रात करीब 10 बजे उसने दुकान बंद की। दुकान बंदकर घर जाने के लिए हरदोई-लखनऊ रोड पार कर रहा था।

इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। आस-पास के दुकानदारों की जानकारी पर परिजन पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के  बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चाचा दिनेश ने बताया कि करीब पांच साल पहले गोलू की मां की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गोलू पिता का एकलौता बेटा था। उससे बड़ी बहन अंकिता (22) है। गोलू मिठाई की दुकान से परिवार का खर्च चलता था। एसओ नजमुल हसन नकवी ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें