फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 15 दिन में डायरिया के 100 रोगी भर्ती

Thu, 15 Jun 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बाल रोग विभाग के वार्ड में भर्ती डायरिया की चपेट में आए बच्चे। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। डायरिया तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। पिछले 15 दिन में जिला अस्पताल में डायिरया के 100 रोगियों को भर्ती कराया गया है। जबकि पिछले दो दिन में डायरिया की चपेट में आकर गंभीर हालत होने पर पांच की मौत हुई है। गुरुवार को जिला अस्पताल में डायरिया के आठ और रोगी भर्ती कराए गए।
विज्ञापन


पारा चढ़ने के साथ बीमारियों का हमला तेजी से हो रहा है। सबसे अधिक डायरिया हो रहा है। नौ से 31 मई तक जिला अस्पताल में डायरिया के 160 रोगी भर्ती कराए गए थे। जबकि एक से 15 जून तक100 डायरिया के रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। डायरिया क ी चपेट में आकर पिछले दो दिन में ही पांच की मौत हुई हैं।

जिसमें पिहानी ब्लॉक के अलग-अलग गांव में चार मौतें हुई हैं। जबकि माधौगंज ब्लॉक में एक वृद्धा की मौत हुई है। गुरुवार को भी जिला अस्पताल में डायरिया के आठ और रोगी भर्ती कराए गए। भर्ती रोगियों में सूरज (4)निवासी मुरीदखानी पिहानी, हर्षित (5) निवासी आशानगर, शिशवर्मा (4) निवासी खडरियाखेड़ा पिहानी, अवनीश (3), शुुभम (5) निवासी शाहाबाद, अंबिका (15) , ब्रजलाल (20) और सुमेर (22) निवासी अगौलपुर शामिल हैं।
विज्ञापन


मंसूरनगर में चार डायरिया की चपेट में आए
पिहानी (ब्यूरो)। ब्लॉक के मंसूरनगर में गुरुवार को डायरिया ने चार और लोगों को चपेट में ले लिया। रोगियों को उल्टी दस्त आने के बाद परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। भर्ती हुए लोगों में जीनत (11), सुंदर लाल (75), सोहनी (13)व सुब्रत (6) शामिल हैं। इसके अलावा कस्बा निवासी सीमा (35), इलिया (8),  मोहल्ला छिपिटोला के मोहम्मद अंजर (17)और तूबा (2) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें