विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश को शहर के चार परीक्षा
केंद्राें पर 2854 विद्यार्थियों ने किस्मत आजमाई। परीक्षा में उत्तीर्ण
होने वाले दस विद्यार्थियों को विद्यालय में पढ़ने का मौका मिलेगा। परीक्षा
केंद्रों पर अभिभावकों की भारी भीड़ जमा रही।
विद्या ज्ञान केंद्र
सिघौली सीतापुर में प्रवेश के लिए रविवार को शहर के चार परीक्षा केंद्रों
पर प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए
कुल 6369 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 2854 परीक्षा में
शामिल हुए। 3515 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
वेणी माधव बालिका कालेज में
प्रथम पाली में 1000 बालिकाओं की परीक्षा होनी थी। जिसमें 398 उपस्थित हुई।
द्वितीय पाली में एक हजार में 522 बालक परीक्षा में शामिल हुए। आरआर इंटर
कालेज में प्रथम पाली में 800 में 291 और द्वितीय पाली में 880 में 392,
जीआईसी में प्रथम पाली में 850 में 339।
द्वितीय पाली में 892 में 488
और जीजीआईसी में प्रथम पाली में 447 में 169 और द्वितीय पाली में 500 में
255 विद्यार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले दस बच्चों का
प्रवेश लिया जाएगा। जिसमें छह बालक और चार बालिकाएं होगी।
इनको विद्यालय
में इंटर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। परीक्षा के दौरान डीसी शैलेंद्र
मिश्र और परीक्षा प्रभारी मूलचंद्र ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
और इस बाबत निर्देश दिए। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।