फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन को लेकर शिक्षामित्रों में चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक शहीद उद्यान में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष मनीराम राजपूत ने कहा कि टीचर पदों पर द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों का समायोजन जनवरी माह मेें होना था, पर अभी तक नहीं हुआ है जो कि चिंता का विषय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन को समायोजन की समय सारिणी जारी करते हुए द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया जल्द पूरी करानी चाहिए। इस मौके पर जिला संयोजक कल्याण सिंह ने कहा कि प्रथम बैच के शिक्षामित्रों में जिनका सत्यापन अभी तक नहीं आया है, उनका सत्यापन जल्द कराकर वेतन आदि जारी किया जाए।

बैठक में धर्मेंद्र सिंह, रामलडैते, सुग्रीव, राम सिंह, मेवराम, राघवेंद्र, खगेश्वर प्रसाद, बृजेंद्र, इस्माइल, राम खिलावन, राकेश कुमार, रामऔतार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें