फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे दबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
ोटो-31-घटनास्थल पर जानकारी लेते सीओ विशाल यादव व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डम्मरपुरवा में खेल रही बच्ची पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पेड़ काट रहे तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवीपुरवा निवासी महेश कुमार की पुत्री पूजा (7) पिछले कुछ समय से अपने ननिहाल ग्राम डम्मरपुरवा में नाना श्रीपाल के साथ रह रही थी। शुक्रवार को डम्मरपुरवा निवासी रामचंद्र के यूकेलिप्टस के पेड़ शुक्रवार को काटे जा रहे थे।
दोपहर बाद लगभग तीन बजे वहीं खेल रही पूजा के ऊपर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया और वह पेड़ के नीचे दब गई। आसपास मौजूद लोगों ने पेड़ काट रहे कामगारों की मदद से बच्ची को पेड़ के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पेड़ काट रहे तीन लोगों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया,जबकि पेड़ कटवा रहा ठेकेदार मौके से भाग निकला।
घटना की सूचना पर सीओ बिलग्राम विशाल यादव, कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें