फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बार-बार ट्रिपिंग के बाद भी चलाते रहे ट्रांसफार्मर, अवर अभियंता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीती 24 अप्रैल को इटौली विद्युत उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के मामले में अवर अभियंता पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

लापरवाही के लिए अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद उन्हें बिलग्राम अधिशासी अभियंता के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। बार-बार ट्रिपिंग होने के बाद भी ट्रांसफार्मर चालू रखने का दोषी प्राथमिक जांच में अवर अभियंता को पाया गया है।
इटौली विद्युत उपकेंद्र में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके लिए उपखंड अधिकारी ने एसएसओ को दोषी मानते हुए उसकी संविदा समाप्त करने की संस्तुति की थी। कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर दूसरा एसएसओ तैनात करने के लिए लिखा गया था। कार्रवाई की जद में आए एसएसओ ने विभागीय अधिकारियों को प्रत्यावेदन दिया था। पूरे मामले में उसने खुद को निर्दोष बताया था। इसके बाद विभागीय तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जांच टीम को पता चला था कि ट्रांसफार्मर फुंकने में एसएसओ की कोई गलती नहीं है और इसके लिए दूसरे कर्मचारी जिम्मेदार हैं। उच्चाधिकारियों ने इस रिपोर्ट को अधीक्षण अभियंता के पास कार्रवाई के लिए भेजा था। इसी क्रम में अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार ने इटौली उपकेंद्र के अवर अभियंता अमर सिंह भारती को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें