फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुंडन संस्कार में जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के साखिन-गोपालपुर के पास मुंडन संस्कार कराने जा रही यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी भेजा गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भौंता कमालपुर निवासी सोमनाथ के तीन वर्षीय बेटे का मुंडन संस्कार था। वह परिवार के सदस्य व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से दाने बाबा साकिन जा रहे थे। ट्रैक्टर गांव निवासी बड़क्के का था, जिसे नीरज पुत्र रणधीर (28) चला रहा था। साखिन-गोपालपुर मार्ग पर पहाड़पुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे ट्रैक्टर चालक नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके अलावा ट्रॉली पर सवार गांव निवासी सताना पत्नी लाखन, देवीप्रसाद पुत्र किंदरलाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रॉली में लगभग 35 लोग सवार थे, अन्य को मामूली चोटें आईं। घायल को स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी लाया गया, जहां पर नीरज और सताना की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें