फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चोर दुकान से सात पेटी शराब व 3,600 नकद ले गए

विज्ञापन
टड़ियावां चौराहे पर देसी शराब की दुकान में हुई चोरी का निरीक्षण करते आबकारी निरीक्षक।
विज्ञापन
टड़ियावां। टड़ियावां चौराहा स्थित देसी शराब की दुकान को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान में रखी शराब की सात पेटियां व 3,600 रुपये ले गए। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पनहइया निवासी सेल्समैन राहुल सिंह बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का शटर खोलकर देखा तो उन्हें सामान इधर-उधर बिखरा मिला। दुकान में पीछे की ओर खिड़की लगी है। जिस पर लकड़ी का दरवाजा लगा है। सेल्समैन को खिड़की का दरवाजा टूटा मिला। राहुल ने पुलिस व आबकारी विभाग को सूचना दी। मौके पर सीओ हरियावां अजीत चौहान व थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह पहुंचे।
सेल्समैन व आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। आबकारी निरीक्षक भी मौके पर पहुंचे। मंगलवार रात ही एसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना क्षेत्र के इलाकों में गश्त की थी। सेल्समैन ने बताया कि दुकान में रखीं शराब की सात पेटियां व 3,600 रुपये चोर ले गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें