फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से किशोरी को हुआ गर्भपात

Wed, 10 Feb 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ एक युवक ने सात माह तक दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर उसको मारापीटा। इससे उसका पांच माह गर्भपात हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव निवासी एक युवक उसकी 17 वर्षीय पुत्री को डरा धमका कर उसके साथ सात माह से दुष्कर्म कर रहा था। जब उसकी पुत्री  पांच माह की गर्भवती हो गई। जिस पर उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने उसको मारापीटा इससे उसका गर्भपात हो गया। उसने बताया कि वह युवक उसकी पुत्री को घटना के विषय में बताने के लिए धमकी देता था। इसी डर से उसकी पुत्री ने परिजनों को नहीं बताया ।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला था। किशोरी के गर्भवती होने पर उसका राज खुल गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें