फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडुु ने यूपी को चार विकेट से हराया

Wed, 19 Aug 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
10-स्क्वायर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर चैंपियनशिप 2015 का शुभारंभ 12 प्रदेशों के टीमों के उत्साह के बीच मंगलवार को चार विकेट से स्टेडियम में हो गया। उद्घाटन मैच में तमिलनाडु ने यूपी को टीम को चार विकेट से हरा दिया। इस दौरान स्टेडियम में क्रिकेट के शौकीन काफी संख्या में मौजूद थे।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय शंकर गौड़ ने 12 प्रदेशों से आई हुई टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच यूपी और तमिलनाडु के बीच खेला गया जिसमें तमिलनाडु ने चार विकेट से जीत हासिल की। दूसरा मैच मथुरा टीम और झारखंड के बीच खेला गया जिसमें मथुरा ने 40 रनों से जीत हासिल की।

महासचिव गोपाल मिश्र ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने को आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड व उत्तर प्रदेश से कई टीमें आ चुकी हैं। इस मौके पर अलौकिक मिश्रा, गोविंद, ािवम मिश्रा, राहुल मौर्या, विशाल, हबीबुल्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें