फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा सर्वे कराने की मांग को प्रदर्शन

Sat, 23 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों का दोबारा सही सर्वे कराकर प्रत्येक पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों और किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

 
इस दौरान कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि किसान भीषण आपदा से गुजर रहा है। कहा कि ओलावृष्टि और बारिश होने से किसानों की गेहूं की सारी फसलें चौपट हो गई हैं, जबकि शासन और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिले की 1101 ग्राम पंचायतों का सर्वे लेखपालों द्वारा अभी तक नहीं पूरा हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधानों के  इशारे से जांच पड़ताल कर सर्वे किया गया है। उसमें 80 प्रतिशत किसानों के खेत सर्वे में नहीं लिखे गए हैं। कहा कि 20 प्रतिशत किसानों को शासन व प्रशासन भटका रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि किसानों के खेतों का दोबारा सर्वे कराकर सभी पीड़ित किसानों को लाभ दिलवाए। इस मौके पर भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर मांगों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा किसानों की समाजवादी पेंशन शीघ्र ही लाभार्थियों के खातों में भेजे जाने की मांगे भी शामिल है। इस मौके पर बलवीर राजवंशी, सोबरन लाल, लज्जाराम, अहिवरन लाल, सियावती, श्रीदेवी और गंगाराम राजवंशी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें