फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों से लड़ते रहे सूरज, छाई रही धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गुनगुनी धूप से भरे तीन दिनों की राहत के बाद सोमवार को फिर मौसम ने पलटी मार दी। जिसके चलते कड़ाके की सर्दी के अहसास से लोग दिन के समय में कंपकंपी महसूस करते रहे।
विज्ञापन

कई दिनों बाद सोमवार को मौसम के मिजाज भोर होते ही सितम ढाने वाले दिखे। मौसम के मिजाज बीती रात से ही कड़क होना शुरू हो गए थे। भोर होते-होते वातावरण में घना कोहरा छाने के साथ ही आसमान में बादलों के साथ धुंध छाई हुई थी।
लोगों को उम्मीद थी कि देर सुबह तक गुनगुनी धूप आ जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ और बादलों के छाए रहने से तापमान में गिरावट के साथ ही गलन बढ़ गई। दोपहर बाद बादलों की गिरफ्त से बाहर आये सूरज की कुछ देर बाद ही बादलों संग लुका छिपी शुरू हो गई।
विज्ञापन

लुका छिपी के इस खेल में देखते ही देखते सर्दी ने पूरी तरह से शाम को अपने आगोश में ले लिया। मौसम वेधशाला के पर्यवेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आज बादलों के छाये रहने से दिन के समय में गलन बढ़ने केे साथ ही तापमान के स्तर में गिरावट दर्ज की गई।
गत दिनों के समय में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री था, जो आज 6.4 डिग्री लुढ़क कर 16 डिग्री पर आ गया। रात से लेकर भोर तक तापमान के और लुढ़कने की संभावना है। जिसके चलते सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें