फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिन भर धूप और उमस ने किया बेहाल, शाम को बारिश ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को बदल गया। बीते कई दिनों से गर्मी व उमस से बहाल लाेगों को शाम को हुई मूसलाधार बारिश ने राहत रही। बारिश भले ही कुछ देर के लिए हुई, लेकिन इससे मौसम सुहावना हो गया। पूरे दिन तो तेज धूप और बादलों की आवाजाही से उमस बनी रही। धूप और गर्मी से बचाव करने के लिए लोग तमाम जतन करते नजर आए।
विज्ञापन

भादौ माह शुरू में एक दिन बारिश के बाद से मानसून रूठ ही चुका था, करीब नौ दिनों से बारिश ही नहीं हुई, ऐसे में गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल हो गया। सुबह से तेज धूप निकल रही और पूरे दिन बनी रहती है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही धूप निकल आई थी, हालांकि कुछ देर के बाद बादल छा गए, लेकिन बारिश नहीं हुई। बादलों की वजह से कुछ धूप तो कम हुई, वहीं घंटे भर में ही धूप फिर निकल आई। इससे उमस हो गई। धूप से बचने के लिए लोग तमाम जतन करते दिखे।
शाम करीब चार बजे आसमान में बादल छाए गए और कुछ ही देर तेज मूसलाधार बारिश होने लगी। करीब आधा घंटे तक तेज रफ्तार में पानी बरसा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम को हुई बारिश वेधशाला में करीब 14.2 मिमी दर्ज की गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 86 प्रतिशता रही जो शाम को बढ़कर 89 प्रतिशत हो गई। हवाएं आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें