फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सूफी परंपरा देती है प्रेम और भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। अजमेर में जारी हजरत ख्वाजा मुईनउद्दीन चिश्ती के 814वें उर्स के उपलक्ष्य में गरीब नवाज फाउंडेशन की ओर जश्ने गरीब नवाज मनाया गया। कोखानकाह ए चिश्तिया सागरिया दरगाह हजरत सागर मियां में हुए इस कार्यक्रम में ख्वाजा साहब की सूफी परंपरा के जरिए प्रेम, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को आम करने का सबक दिया गया।
विज्ञापन

सरपरस्त फरीदुद्दीन अहमद ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की शिक्षाएं समाज को नई दिशा देने वाली हैं। सज्जादा नशीन मुईजउद्दीन अहमद सागरी चिश्ती ने कहा कि ख्वाजा जी अमन, शांति और खुशहाली का संदेश लेकर भारत आए थे। अध्यक्षता कर रहे चौधरी नदीम ने कहा कि ख्वाजा जी का पैगाम तमाम इंसानों को जोड़ने वाला है। सूफी मुन्ना साबरी, डॉ. जुबैर अहमद सिद्दीकी ने नात व मनबत पेश की। दुरूद ओ सलाम व देश में अमन और तरक्की की दुआ के साथ समापन हुआ। यहां सैय्यद मोज्जम अली, जुनैद खान, वासिल हाशमी, आमिर खान आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें