फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गांव की गलियां लगने लगीं प्यारी, वहीं के रहेंगे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। किसी ने ऑनलाइन पहचान पत्र तलाश कराकर फॉर्म को भरवाकर जमा किया, तो किसी ने बिना भरे ही फॉर्म को यह कहकर वापस किया कि अब गांव में ही मतदाता रहेंगे।
विज्ञापन

शहर की मतदाता सूची से नाम कटवाना है और यह फॉर्म ले लीजिए। गांव की ही मतदाता सूची में नाम रखने के लिए फॉर्म भरवा दिया है। ऐसे संवाद रविवार को प्रशासन की तरफ से मतदान केंद्रों पर लगवाए गए एसआईआर सुगमता शिविर में मतदाताओं और बीएलओ के मध्य होते सुनाए दिए।



विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष सघन पुनरीक्षण) अभियान में सूची में शामिल सभी मतदाताओं के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जिसमें साल 2003 के बाद मतदाता बने मतदाताओं को परिवार के मुखिया का भी विवरण और पहचान पत्र संख्या भी देना अनिवार्य किया गया है। फॉर्म भरवाए जाने में मतदाताओं और बीएलओ को आ रहीं दिक्कतों के दृष्टिगत प्रशासन ने सभी 2,121 मतदान केंद्रों पर एसआईआर सुगमता शिविर लगवाए। शिविर का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर में मतदान केंद्रों का संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने भी जायजा लिया। राम जूनियर हाईस्कूल में मतदेय स्थल क्रमांक 283 पर सूची में 1,154 मतदाताओं के नाम हैं, जबकि रविवार तक 400 मतदाताओं ने ही सूची में नाम रखने के लिए फॉर्म भरकर दिए थे। वहां पर बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता आए, जिन्होंने अपने फॉर्म गांव की मतदाता सूची में ही रखने के लिए फॉर्म भर दिए हैं।
राम जूनियर मतदान केंद्र की सूची में नाम नहीं रखना चाहते हैं और उसके लिए बिना भरे ही फॉर्म बीएलओ को वापस दे दिए। ऐसे ही मतदेय क्रमांक 282 के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज, श्रेणी वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, पुराना केटीएस भवन, लोक निर्माण विभाग कार्यालय के मतदान केंद्र पर भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।

-



फॉर्म पर सही और सटीक जानकारी दी जाए : डीएम

हरदाेई। मतदान केंद्रों पर लगे एसआईआर सुगमता शिविर का जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने निरीक्षण किया। श्री वेणी माधव विद्यापीठ इंटर काॅलेज, आईटीआई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नयागांव, राजा टोडरमल प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। मतदाताओं से संवाद कर फॉर्म भरे जाने की जानकारी ली। बीएलओ से कहा कि वह फॉर्म को सही और सटीक जानकारी के साथ ही पूरा भरें। एईआरओ डॉ. रामप्रकाश सहित अधिकारी साथ रहे। बीएलओ का उत्साहवर्धन किया और कहा कि फॉर्म भरने वाले मतदाताओं का सहयोग करें। वहीं उन्होंने 40 बीएलओ से स्वामी विवेकानंद सभागार से वर्चुअल संवाद किया। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज, हरदोई नॉर्मल स्कूल में शिविर का निरीक्षण किया। बीएलओ से संवाद कर फॉर्म भरे जाने में मतदाताओं में आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली। सदर तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला साथ रहे। संडीला की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भटिया ने नगर के मोहल्लों का भ्रमण कर लोगों को एसआईआर के प्रति जागरूक किया। प्राथमिक विद्यालय महतवाना, राजाहाता व जूनियर हाईस्कूल में शिविर का निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद ईओ अनुरुद्ध कुमार आदि साथ रहे।



पिहानी में शिविर में फॉर्म भरने में बीएलओ ने मतदाताओं की सहायता की। अधिशासी अधिकारी अमित सिंह की निगरानी में वार्ड सभासद, पालिका स्टाफ और बीएलओ ने वार्डों में घर-घर भ्रमण कर जन जागरूकता फैलाई। माधौगंज में बिलग्राम एसडीएम एन राम ने बीआरसी परिसर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। सांडी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय पूनम भास्कर ने प्राथमिक पाठशाला का ककेड़ी, खुटेहना, उल्लामऊ सहित सांडी नगर क्षेत्र के खालसा, सलामुल्लागंज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें