फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की भाला मार कर हत्या

Sun, 08 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में झोपड़ी जलाने को लेकर विवाद में एक युवक की भाला मार कर हत्या कर दी गई। वहीं गोलीबारी व लाठी डंडे चलने से चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देहात क्षेत्र के ग्राम किंदरपुर मजरा अटवा असिगांव निवासी राम चंद्र (40) पुत्र राम स्वरूप की भाला मार कर हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से राकेश (17) पुत्र अजय पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं गांव निवासी रामऔतार (30) पुत्र राम स्वरूप, अजय पाल (50) पुत्र राम दास, रामबक्श (30) पुत्र राम स्वरूप, जगदीश (35) पुत्र राम दास लाठी डंडे के प्रहार से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें राम बक्श की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि उसके भाई की मढ़ैया रखी हुई थी। जिसे पड़ोसी गांव दुजापुरवा निवासी लोगों ने होली में डाल कर फूंक दिया था। जिसका उसके भाई ने विरोध किया तो रामऔतार को कप्तान, गगंाराम, सर्वेश, राजेश, राकेश विजय पाल निवासी भगौली शाहाबाद ने मारापीटा था।

उसी रंजिश में शुक्रवार को उन लोगों के साथ जयपाल, मुन्ना लाल, दिनेश, बृजकिशोर, गुड्डू, बलवीर, सोबरन, रामबक्श आदि उसके घर पहुंचे और उन लोगों पर हमला बोल दिया। उन लोगों ने भाला, लाठी डंडों से हमला बोल दिया और तमंचे से फायरिंग भी की। इससे उसके भाई की भाला लगने से मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हो गए।

उसने बताया कि रामचंद्र के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में एसआई केपी सिंह ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें