फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से तीन घर जले

Sun, 17 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
फसल में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनार। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा में शनिवार को लगी आग से तीन घर जल गए। दमकल की गाड़ी न पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वयं आग बुझाई। बड़ौरा गांव निवासी छविनाथ की पत्नी शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी। चूल्हे से उठी चिंगारी छप्पर तक पहुंच गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के रहने वाले जगरूप व अवधेश के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी, लेकिन दमकल की गाड़ी के मौके पर न पहुंचे से ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


उधर, छविनाथ ने बताया कि आग लगने से उसके घर में रखा करीब पांच क्विंटल गेहूं व तीन हजार रुपये नगदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया। जगरूप ने बताया कि करीब आठ क्विंटल गेहूं सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया। अवधेश ने बताया कि करीब छह क्विंटल गेहूं सहित घर का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। लेखपाल कमलेश वर्मा ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया और क्षति का अनुमान लगाया।
फोटो संख्या-20, परिचय- पिहानी के कपूरापुर के बीच जलते खेत।
  करावां में लगी आग से पंद्रह बीघा गेहूं जला पिहानी (हरदोई)। करावां गांव में अचानक लगी आग में तकरीबन पंद्रह बीघा फसल जलकर स्वाहा हो गई। इसके अलावा कम्बाइन से कटे खेतों में भी आग लगी। फायर बिग्रेड के पहुंचने तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन

करावां-कपूरापुर के बीच शिव प्रसाद के खेत से अचानक लपटें निकलने लगी। खेतों पर काम कर रहे किसानों ने शोर करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। दोपहर लगभग एक बजे लगी आग को बुझाने के लिए फायर बिग्र्रेड तकरीबन तीन बजे पहुंच सकी। तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।

अग्निकांड में सुदामा देवी का दो बीघा, ओमप्रकाश का पांच बीघा, हत्येन्द्र का दो बीघा, शिव प्रसाद का तीन बीघा और प्रदीप मिश्रा का चार बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया। आग आगे बढ़ती हुई कम्बाइन से काटे गए खेतों तक भी पहुंच गई। कई बीघा कटे हुए खेत भी जल गए। इन काटे गए खेतों में भी मुआवजा पाने के लिए किसान इनमें भी गेहूं ही जलने की बात कर रहे थे। अज्ञात कारणों से दो घरों में लगी आग मल्लावां (हरदोई)। अज्ञात कारणों से अलग अलग दो घरों में लगी आग से एक पशु समेत गृहस्थी का सामान जलकर रखा हो गया। कोतवाली के ग्राम मंसूरनपुर निवासी सकटू पुत्र लीला के घर में शुक्रवार की रात्रि साढ़े दस बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। लपटें उठता देख परिजन घर से बाहर को भागे और शोर कर ग्रामीणों को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज और गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल राजकुमार ने करीब 20 हजार रुपये का नुकसान होने की रिपोर्ट दी है।

दूसरी घटना में कस्बे के मोहल्ला भगवंत नगर में पुत्तू लाल पुत्र मैकू लाल यादव के घर पर शनिवार को दिन में ढाई बजे आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। छप्पर के नीचे बंधी भैंस की जलने से मौत हो गई। वहीं घर में रखा गृहस्थी का सामान व जानवरों का भूसा भी जल गया। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली में व राजस्व कर्मी को दी है। इधर मोहद्दीनपुर निवासी विनोद कुमार मिश्र के बंद घर में अज्ञात कारणों से शनिवार को अचानक आग लग गई। जिससे पंद्रह हजार रुपए नगद सहित एक लाख  का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें