फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पोर्टल की धीमी गति से सघन अभियान का दम निकला

Thu, 30 Jan 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- निक्षय पोर्टल पर मरीजों का ब्योरा फीड होने में आ रहीं दिक्कते
विज्ञापन

- क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सौ दिवसीय विशेष अभियान का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान में विभागीय पोर्टल निक्षय ही रोड़ा बन गया है। जनपद में अभियान तो चल रहा है, लेकिन इसके तहत हो रही स्क्रीनिंग, जांचों आदि का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड होने में दिक्कत आ रही है। पोर्टल की धीमी गति के कारण मरीजाे की आईडी भी नहीं बन पा रही है। इसके कारण जहां एक ओर कर्मचारी परेशान हैं, वहीं अभियान की प्रगति भी प्रभावित हो रही है।
सरकार ने क्षय रोग के खात्मे के लिए 100 दिवसीय अभियान चलाकर टीबी मरीजों घर घर स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। स्क्रीनिंग के बाद मरीजों की निक्षय आईडी बनाकर उनका विवरण पोर्टल पर फीड करना होता है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया हो पाती है। टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग तो प्रतिदिन हो रही है लेकिन मरीजों की आईडी निक्षय पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से निक्षय पोर्टल ढंग से काम नहीं कर पा रहा। इससे टीबी के मरीजों का ब्यौरा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंच पा रहा है। ब्यौरा न पहुंचने से मरीजों को प्रतिमाह मिलने वाले 1000 रुपये भी पहुंच नहीं पा रहे हैं। जिले में एक जनवरी से 28 जनवरी तक 54 हजार 650 लोगों की निक्षय आईडी बनाई जा चुकी है, लेकिन अब पोर्टल सुस्त होने की वजह से काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि पोर्टल पर लोड अधिक है लेकिन इसके लिए शासन स्तर पर साफ्टवेयर की तकनीकी टीम से बात की गई है। उन्होंने जल्द ही सुधार की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें