फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन पा झूमे भक्त

Wed, 26 Aug 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास श्रद्धा के साथ बनाए गए बाबा अमरनाथ बर्फानी के हिम शिवलिंग का सोमवार की रात शहरवासियों ने दर्शन किया। फर्श पर बिछी बर्फ की सिल्लियों पर चलकर शिवभक्तों ने हिम शिवलिंग की परिक्रमा कर अपना जीवन धन्य किया।
विज्ञापन


इस दौरान भगवान शिव का तांडव नृत्य व शिव और पार्वती का मनमोहक नृत्य देखकर श्रद्धालु भी झूमने लगे। बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सावन के अंतिम सोमवार पर जिला अस्पताल के पास स्थित मंदिर पर 51 बर्फ की सिल्लियों से बाबा अमरनाथ बर्फानी का हिम शिवलिंग तैयार किया गया, साथ ही परिक्रमा मार्ग में बर्फ की सिल्लियां बिछाई गईं।

जिन पर नंगे पैर चलकर श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग की परिक्रमा कर बाबा बर्फानी से मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान शिव का विधिवत पूजन अर्चन भी किया। इसके अलावा भगवान शिव व माता पार्वती के स्वरूप की मनमोहन झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन


सजीव झांकी के दौरान शिव पार्वती के भेष में कलाकार भी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। इसके बाद देर संगीत लहरियों पर भगवान शिव द्वारा दिखाया गया तांडव नृत्य को देखकर भी लोग बंधे रहे। कुल मिलाकर पूरे शहर में कृत्रिम बाबा बर्फानी की चर्चा रही। इस मौके पर आयोजक दीपू तिवारी, राकेश वर्मा, राकेश सिंह, अशोक सिंह, नीरू सिंह, राम गुलाम, गोविंद तिवारी, मंजुल शुक्ला और राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें