फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर की बहाली के लिए भड़की आम आदमी पार्टी

Wed, 26 Aug 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट द्वारा ऐतिहासिक आदेश दिए जाने के बाद बर्खास्त किए गए टीचर शिवकुमार पाठक की बहाली की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक डा. मनीष शर्मा ने कहा कि सबको शिक्षा मिले एक समान, अधिकार के तहत उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने एक ऐतिहासिक फै सला दिया जो स्वागत योग्य है, जो समाज की सामाजिक व्यवस्था को बनाने में कारगर सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इस फैसले को उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार अस्तित्व में लाए, इसलिए आम आदमी पार्टी मंगलवार को धरना प्रदर्शन करने को विवश हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिगड़ी हुई व्यवस्था एवं प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर आम आदमी पार्टी चिंतित है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन और ज्ञापन का उद्देश्य प्रदेश की सोई हुई सरकार को जगाना है।
विज्ञापन

इस  दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर बर्खास्त टीचर शिवकुमार पाठक को बहाल करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार यदि इस ओर ध्यान नहीं देगी तो पार्टी वृहद स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर नगर प्रभारी माणिक अग्निहोत्री, सोनू राजपूत, शादाब अली, शैलेश सिंह, अटल बिहारी कुशवाहा, अरविंद राजपूत, रामशंकर, अजय टंडन, अरुण कुमार टंडन, विपिन राजपूत और गौरव मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें