फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तत्योरा उपकेंद्र के पूरे स्टाफ की सेवाएं खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- गलत फीडर पर शटडाउन के कारण करंट से संविदा कर्मी की हुई थी मौत
विज्ञापन

- एसएसओ की सेवा समाप्ति के साथ अवर अभियंता भी हो चुके निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बीते बृहस्पतिवार को मरम्मत के दौरान करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। विद्युत उपकेंद्र तत्योरा में तैनात सभी 12 संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। अवर अभियंता को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है। ऐसे में अब उपखंड अधिकारी पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
तत्योरा विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मी रिजवान बृहस्पतिवार की रात सकतपुर फीडर पर लाइन की मरम्मत करने गए थे। इस दौरान करंट लग जाने से उनकी मौत हो गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता राजीव भट्ट ने पूरे मामले की जांच कराई थी।
विज्ञापन

जांच में पता चला था कि सकतपुर फीडर पर काम होना था लेकिन उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने उसकी जगह काशीपुर फीडर का शटडाउन दे दिया था। इसके कारण ही करंट लगने से रिजवान की माैत हुई थी। लापरवाही पर अवर अभियंता सुधीर गुप्ता को निलंबित कर एसएसओ ब्रजेश कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई थी।
इस उपकेंद्र पर तैनात नौ लाइनमैन और तीनों एसएसओ को हटाकर दूसरी जगह भेजने का निर्णय हुआ था लेकिन शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद उक्त सभी 12 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के आदेश अधीक्षण अभियंता ने दिए हैं। उपखंड अधिकारी बावन रजत गुप्ता के निलंबन की संस्तुति भी उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों को हटा उनके स्थान पर नए कर्मचारियों की तैनाती के लिए कहा गया है। दूसरी ओर कार्रवाई की जद में आए एसएसओ ब्रजेश कुमार के खिलाफ अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें