फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फर्जी टीईटी और दिव्यांग प्रमाण पत्र पर नौकरी पाए शिक्षक की सेवा समाप्त, वेतन-भत्ता की भी होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। फर्जी टीईटी और दिव्यांग प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने सेवा समाप्त कर दी है। बताया कि वेतन और भत्तों की वसूली भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि विकास खंड शाहाबाद के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर नाऊ में तैनात सहायक अध्यापक देवेंद्र कुमार पांडेय की सेवा समाप्त कर दी गई है। देवेंद्र कुमार पांडेय की तैनाती एटा जनपद में हुई थी। साल 2014 में देवेंद्र जिले में तैनात थे। शिक्षक अभिलेखों के फर्जी होने की शिकायत आलोक सिंह ने की थी। जिस पर जांच कराई गई। जांच में देवेंद्र कुमार की नियुक्ति पत्रावली में टीईटी की ऑनलाइन छाया प्रति लगी मिली। मूल टीईटी अंक पत्र व प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए गए।
बताया कि एटा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से नियुक्ति के संबंध में दी गई रिपोर्ट में कहा गया कि देवेंद्र की नियुक्ति दिव्यांग श्रेणी में की गई है। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी की देखरेख में कराया। सीएमओ ने रिपोर्ट दी जिसमें कहा गया कि दिव्यांग बोर्ड में नामित चिकित्सकों ने 40 प्रतिशत दिव्यांगता बताई है। उक्त पत्र का सत्यापन संडीला के खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के माध्यम से कराया गया। इसमें गांधी स्मारक एवं संबंद्ध चिकित्सालय लखनऊ के सीएमएस ने पत्र अपने कार्यालय में जारी न होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें