फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना

Wed, 18 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास दिलाने एवं प्रधान व उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने के खफा टड़ियावां के ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों सोमवार से कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए गढ़ी के ग्रामीणों में शामिल उमेश कुमार व छविनाथ आदि ने बताया कि जनवरी में लोहिया आवास दिलाने एवं गांव के प्रधान व उनके साथियाें के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था।

जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था, पर दो माह का समय बीतने के बाद भी अब तक न तो आवास ही मिल सके  और न ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तार कर कार्रवाई ही की जा सकी। इससे गांव में खुलेआम अभियुक्त ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विवश होकर एक बार फिर से बेमियादी धरना प्रदर्शन सोमवार से शुरू कर दिया गया है। धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा और यह तब तक जारी रहेगा, जब तक ग्रामीणों को न्याय नहीं मिल जाता। इस मौके पर रामहेत, सालिकराम, रामचरन, रामगोपाल, सुनीता, नंदलाल, लालाराम और राममित्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें