परिषदीय स्कूलों में अनुदेशकों की चयन सूची की मेरिट
लिस्ट देख आवेदकोें के पसीने छूट गए। मेरिट कट आफ देख ज्यादातर मायूस हो
गए, वहीं चयनित आवेदकों की 20 मार्च को काउंसिलिंग होगी।
ज्ञात हो कि
परिषदीय स्कूलों में अनुदेशकों के रिक्त पदोें के लिए सोमवार को मेरिट
लिस्ट जारी हुई थी। जिसमें पद के सापेक्ष तीन गुना आवेदकों को काउंसिलिंग
को बुलाया गया था।
सूची जारी होने की जानकारी पर बीएसए कार्यालय में
अनुदेशक के पद के आवेदकोें की भारी भीड़ एकत्रित हो गई, पर जब मेरिट कट आफ
देखा तो लोगों को मायूसी हाथ लगी।
मेरिट सूची में जहां कई वर्ग के पद ही
रिक्त नहीं थे और जो थे उनकी मेरिट काफी ऊंची थी। इससे ज्यादातर आवेदक
मायूस हुए। जिला समन्वयक शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि सूची में चयनित
आवेदकों की 20 मार्च को डायट में काउंसिलिंग होगी।