फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ग्रामीणों का अनशन जारी

Fri, 09 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास को लेकर धांधली करने का आरोप लगा कार्रवाई समेत कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का आमरण अनशन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि लोहिया आवासों को लेकर उनके गांवों में धांधली हुई है। जिम्मेदारों ने गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दे दिया है। निर्धन, गरीब खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद प्रधान, सेेक्रेटरी व विकास विभाग के अफसरों की मिलीभगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया गया, जो पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं।

आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े बड़े मकान बने हुए हैं उनसे भी सांठगांठ कर सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं। इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। क्रमिक आमरण अनशन पर रघुराज, सियाराम व पट्टेलाल शामिल थे। इस मौके पर सुधीर, लालता प्रसाद, रामहेत, राघवेंद्र सिंह, बृजराज, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें