फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्रा से होगा दहर का मिलन

Wed, 15 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संरक्षण को बढ़ावा देने को सीएम ने जल बचाओ अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत जनपद में भी भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने को तालाब, पोखरों व झीलों को जल से भरने को कवायद शुरू की गई। इसके क्रम में मंगलवार को डीएम ने विकास खंड सांडी के पक्षी विहार जाकर दहर झील का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जहां उन्होंने झील को भरने को गर्रा नदी से झील तक पाइप लाइन डालने के निर्देश दिए। सांडी पक्षी विहार की दहर झील को पानी भरने को डीएम रमेश मिश्र ने स्थलीय सत्यापन किया। झील भरने के लिए संभावनाओं को तलाशने को पक्षी विहार की झील को गर्रा नदी से पाइप लाइन डालकर भरने के निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग के अभियंताओं को गर्रा नदी से दहर झील तक पाइप लाइन बिछाने को एक सप्ताह में स्टीमेट बनाकर पेश करने को कहा। डीएम ने सांडी पक्षी विहार और गर्रा नदी के बीच पड़ने वाले अलियापुर गांव में भी जाकर स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि अलियापुर गांव से होकर पाइप लाइन झील तक पहुंचेगी, ऐसे में स्थान का चयन कर लिया जाए और पूर्णतया सुरक्षित ढंग से पाइप को झील तक पहुंचाया जाए। डीएम ने दहर झील पहुंच कर भी निरीक्षण किया और कहा कि गर्रा नदी से झील तक पाइप लाइन पड़ने से झील का विकास होगा और यहां विदेशी पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा।

इससे जनपद के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा। जिलाधिकारी ने पाइप लाइन डालने का कार्य मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत मनरेगा से कराने के निर्देंश दिए और स्थानीय ग्रामवासियों से भी कार्य में सहयोग देने की अपील की।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पानी लाने को लगभग 800 मीटर ह्यूम का पाइप डालना होगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिलग्राम पीपी तिवारी, तहसीलदार बिलग्राम व अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें