फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हौसले के साथ ही अनुशासन जरूरी’

Tue, 14 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग की परीक्षा में द्वितीय स्थान हासिल कर अफसर बने डा. नागेंद्र नाथ यादव ने कहा कि मंजिल तक पहुंचने को हौसले के साथ अनुशासन का होना आवश्यक है। अनुशासन सफलता की सबसे बड़ी सीढ़ी होती है।
विज्ञापन


सीएसएन कालेज में हुए अभिनंदन समारोह में कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासित रहने के साथ ही लक्ष्य भी तय करना चाहिए और सफलता को परिश्रम करना चाहिए। इस मौके पर आर्य कन्या डिग्री कालेज की प्राचार्य डा. निर्मला यादव ने कहा कि लगन और परिश्रम के साथ अनुशासन सफलता की कुंजी है।

सीएसएन कालेज के प्राचार्य डा. अनिल सिंह, डा. दयाशंकर सिंह यादव ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में जगत किशोर यादव, कमलेश यादव, राम सिंह, नीरज यादव, संजय दुबे, डा. एनपी सिंह, डा. सरिता यादव, डा. पंकज सिंह, ओम प्रकाश यादव, कमलाकांत यादव, राम सिंह यादव, जनमेजय राय, डा. सुरेंद्र प्रताप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें