फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए चक्काजाम करेंगे रोडवेजकर्मी

Fri, 03 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले हरदोई क्षेत्र के कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को रोडवेज परिसर में हुई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कई बार धरना और प्रदर्शन के बावजूद अभी तक मांगों को पूरा न करने पर रोष व्यक्त  किया।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों के संबंध में लखनऊ मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार करते हुए जनपद से चार सैकड़ा कार्यकर्ताओं के पहुुंचने की अपील की। रोडवेज परिसर में आयोजित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम पांडेय ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 10 मार्च से 17 मार्च तक सभी शाखाओं के रोडवेज बस स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन किया गया।

जिसके बावजूद रोडवेज कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि रोडवेज संविदा चालक व परिचालक को उनका हक नहीं मिल रहा है जिसके लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और आवश्यकता पड़ी तो चक्का जाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मांगों के लिए अब नौ अप्रैल को लखनऊ मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की, जिसमें प्रत्येक शाखा से 50-50 कर्मचारी के साथ 400 कर्मचारियों के धरने में शामिल होने की अपील की।

बैठक में संगठन के क्षेत्रीय मंत्री विनोद मिश्रा की हार्ट अटैक से तबीयत बिगड़ने पर पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की गई। साथ ही उनके अनुपस्थित रहने तक आंदोलन में अन्य पदाधिकारी को क्षेत्रीय मंत्री का कार्यभार सौंपने पर विचार विमर्श किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से चुने गए कार्यवाह क्षेत्रीय मंत्री को निष्ठा से काम करने की अपील की। इस मौके पर बैठक में राजेश पांडेय, राकेश गुप्ता, डीएन बाजपेयी, रवि शुक्ला, अखिल बाजपेयी और जितेंद्र बहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें