फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों की रैली को रोका तो की जाएगी हड़ताल

Fri, 07 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की मांग को लेकर 26 अगस्त को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय विशाल रैली की जाएगी। रैली में सरकार ने यदि व्यवधान डाला तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की जिला अस्पताल में हुई बैठक में अध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को लक्ष्मण मेला स्थल लखनऊ में रैली का आयोजन किया जाएगा। सीएम आवास तक पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा।

मोर्चा संयोजक सतीश पांडेय ने सरकार को आगाह किया कि यदि रैली को तोड़ने अथवा सफल न होने का कुचक्र सरकार द्वारा किया गया तो प्रदेश के समस्त कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसमें समस्त इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भरत सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े तीन वर्ष व्यतीत होने के उपरांत भी कर्मचारियों के हितों पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकुमार मिश्र ने कहा कि सातवां वेतन आयोग की रिपोर्ट अगले माह आनी है, यदि कर्मियों को उससे पूर्व मांगों को नहीं शामिल किया गया तो प्रदेश सरकार अगले पंचायत चुनाव व विस चुनाव तक उसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे।

बैठक की अध्यक्षता केपी कनौतिया ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष डा. जेएन तिवारी ने किया। इस मौके पर अमित शुक्ला, विधानचंद्र द्विवेदी, विनोद कुमार भद्री, मालिनी मिश्रा, केके बाजपेई, पूरन लाल कुशवाहा, दिनेश कुमार, धनेश मिश्र, राधेश्याम, डा. वीके तिवारी, सर्वेंद्र सिंह, डा. सुरेश चंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें