फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए सरावर की महिलाओं का प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन स्वीकृत कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को पिहानी ब्लाक के सरावर गांव की महिलाओें ने विकास भवन के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।
विज्ञापन


विकास भवन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए सोना, सावित्री, सुशीला, रेनू देवी, रामा देवी आदि ने कहा कि वह लोग एससी की महिलाएं हैं। उन लोगों को पूर्व में रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत चयन हुआ था। नवीन शासनादेशों के अनुसार रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना का नाम बदलवाकर समाजवादी पेंशन योजना रखा गया।

जिसमें उन लोगों की उक्त पेंशन बंद कर उन लोगों से नवीन आवेदन समाजवादी पेंशन योजना के तहत मांगे गए। जो उन लोगों ने पात्रता के आधार पर विकल्पों को भरकर फार्म जमा किए, पर इन फार्मों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई अफसर जांच के लिए गांव में गया।
विज्ञापन


फरवरी 2014 में पेंशन मिली थी। इसके पश्चात आज तक कोई भी पेंशन उन लोगों को नहीं मिली है। कहा कि वह लोग मजदूरी पेशा महिलाएं हैं। कहा कि पेंशन से न मिलने से वह लोग भुखमरी के कगार पर हैं। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं ने जांच कराकर समाजवादी पेंशनों को स्वीकृत कराने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर पुष्पा देवी, गीता, सुशीला देवी, रामरानी, गुड्डी देवी, ममता, कुसुमा, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, उर्मिला देवी और रामवती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें