दरख्ती जमीं में यूं ही समां गए जब हजारों, दुआओं को
उठे हजारों हाथ, नम आंखों को लेकर बोले ऐ परवरदिगार ऐसे न मारो, ऐसे न
मारो...कुछ यही वेदना दिल में लेकर जिले के कई संगठनाें व लोगों ने शांति
सभा से लेकर यज्ञ तक करके भूकंप में दिवंगत आत्माओं की शांति को परमपिता
परमात्मा से प्रार्थना की।
शनिवार और रविवार दोनों ही दिन भूकंप को
लेकर यहां के लोग भी खौफजदा रहे। दोनों ही दिन आए भूकंप के झटकों से जहां
शहर का हर वर्ग सहमा सा रहा, वहीं तीसरे दिन सोमवार को जब आपदा के कहर के
बाबत सोचा तो किसी से रहा ही नहीं गया।
कई ने दो मिनट का मौन रखकर जहां
ईश्वर से प्रार्थना की, वहीं किसी ने यज्ञ में आहुतियां डाल आत्माओं की
शांति को हाथ जोड़े। किसी ने कैंडल जला अपनी संवेदना व्यक्त की।
बुद्धिजीवियों का कहना था कि एक शक्ति है जो ऊपर है, यदि सभी के नतमस्तक
होने से उन दिवंगत आत्माओं को शांति और इस कहर पर रोक लगती है, तो हम
बार-बार परमपिता के आगे नतमस्तक हैं और हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि ऐसे
कहर न बरपाए।
उधर, शहीद उद्यान में भी सोमवार को भूकंप के बाद नेपाल व
भारत में दिवंगत आत्माआें की शांति को जिले के बुद्धिजीवियों द्वारा एक
शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना
कर दिवंगत आत्माओं की शांति की मांग की गई और पीड़ित परिवारों को इस दुख
की घड़ी में सहने की क्षमता प्रदान करने की भी प्रार्थना की गई।
अगुवाई कर
रहे भरत पांडे ने कहा कि भारत व नेपाल में प्रमुख रूप से भूकंप से हम सभी
के लिए अत्यंत वेदनादायक व शोक कारक घटना है। हम सभी इन मृतकजनों की आत्मा
की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। भगवान वेदनादायक घड़ी को
सहने में उनके शोकाकुल परिवार के साथ हम सभी तन-मन-धन से शामिल हैं।
इसके
बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर
एस तिवारी, प्रियम मिश्रा, रानू, संजय सिंह, आशुतोष मिश्र, मनोज त्रिवेदी,
सोमेश प्रताप सिंह, रवि तिवारी, आकाश मिश्र, राहुल सिंह, दीपक सिंह, ओमी
पांडे, शिवम शर्मा आदि मौजूद थे।
उधर, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के
तत्वावधान में सोमवार को नुमाइश चौराहे स्थित शिव भोले मंदिर पर यज्ञ में
आहुतियां डाल भूकंप में दिवंगत मृतकों की आत्मा की शांति को ईश्वर से कामना
की गई। यज्ञ में मुख्य यजमान राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश
महासचिव आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि प्रकृति की क्षुब्धता को शांत करने को
यज्ञ, प्रार्थना एवं साधना ही वह सर्वश्रेष्ठ उपाय है, जिसे प्रकृति को
संतुष्ट किया जा सकता है।
भूकंप से हुई भारी तबाही एवं जनधन की हानि की
भरपाई संभव नहीं है, पर उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है। उन्होंने कहा
कि इस आपदा में सहयोग को ब्राह्मण युवजन सभा के पदाधिकारियों ने 21 हजार
रुपये एकत्र किया है, जिसको सीएम कोष में जमा करवा दिया गया है। इस मौके पर
जिलाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्र, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, प्रसंग
त्रिवेदी, कीर्ति प्रकाश पांडे, विपिन
पांडे आदि मौजूद थे।
उध्ार, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को नेपाल व भारत
में भूकंप से मरे लोगों की आत्माओं की शांति को कैंडल जलाकर ईश्वर से
प्रार्थना की गई। निदेशक अभिषेक सिंह गोल्डी व पदाधिकारियों द्वारा भूकंप
से आई तबाही को अब रोकने एवं पीड़ित परिवारों को दुख सहन करने की क्षमता
प्रदान कराने को ईश्वर से प्रार्थना की गई।
सिंह ने कहा कि इस तरह की दैवी
आपदाओं में हम सभी को एक दूसरे की मदद को हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस मौके
पर आशुतोष अवस्थी, बहार सिंह यादव, दीपक सिंह चंदेल, गंगाचरन, संजीव सिंह
बबलू, डा. शिवम, रघुवंशी, सौरभ सिंह, अजय पांडे आदि मौजूद थे।