फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गाजियाबाद से लखनऊ के बीच फोर-लेन होगा रेल रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गाजियाबाद से हरदोई होते हुए लखनऊ तक फोर-लेन रेल प्रोजेक्ट का सर्वे का काम पूरा हो चुका है। डीपीआर तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है। अब वहां से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। रूट को फोर-लेन करने का काम दो चरणों में पूरा कराया जाएगा। रेलवे बोर्ड से डीपीआर बड़ौदा हाउस पहुंचेगी। रिपोर्ट में सबकुछ फिट रहा तो आने वाले वित्तीय वर्ष में रूट को फोर-लेन करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद से लखनऊ तक सिर्फ दो रेलवे लाइन हैं। फोर-लेन रेलवे ट्रैक होने से एक ही समय में ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी और ट्रेनों की रफ्तार में भी बढ़ोतरी होगी। 328 किमी. के इस सेक्शन से हर दिन 300 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। फोर-लेन रेल रूट का काम दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में गाजियाबाद से बरेली के बीच काम कराया जाएगा और दूसरे चरण में बरेली से लखनऊ के बीच काम होगा। सर्वे की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) रेल मंत्रालय को जा चुकी है और स्वीकृति का इंतजार है।
ट्रैक को फोर-लेन बनाने के अलावा रेलवे ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग पर भी काम कराया जाएगा। इनमें पिलखुआ-डासना, रोजा-नेरी रेलखंड में यह काम हो चुका है। हापुड़ से पिलखुआ के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम चल रहा है जल्द ही अन्य रेल खंडों पर भी काम पूरा कराया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि फोर-लेन प्रोजेक्ट की डीपीआर को अभी रेलवे बोर्ड से स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद काम के लिए टेंडर जारी होंगे। इसके बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन




ट्रेनों का बेहतर होगा संचालन

फोर-लेन ट्रैक बनने के बाद ट्रेन संचालन में सुधार होगा। तमाम ट्रेनों को क्रॉसिंग और सिग्नल की वजह से रुकना पड़ता है लेकिन अतिरिक्त ट्रैक होने की वजह से पीछे से आने वाली ट्रेनों को रास्ता देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। इससे ट्रेनों की लेट लतीफी में सुधार होगा साथ ही लोकल और पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि, सर्वे में अभी सबसे बड़ा रोड़ा भूमि अधिग्रहण को लेकर आ रहा है। सर्वे में पाया गया कि ट्रैक को फोर-लेन बनाने के लिए रामपुर व बरेली में जमीन के अधिग्रहण की जरूरत पड़ेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अब इसको लेकर बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें