पुलिस व जनता के बीच सामंजस्य पारिवारिक जीवन की तरह
होना चाहिए, तभी अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपसी
समझौता होना चाहिए। बच्चियों के साथ घट रही घटनाएं न हो इसके लिए उनको घर
के परिवार के सदस्य के साथ रात में घर से बाहर भेजे।
कोतवाली में रविवार
को हुई चौपाल में एसपी उमेश सिंह ने जनता की समस्याएं सुनीं। कहा कि
अपराध व अपराधी पर अंकुश लगाना कोई बड़ी बात नहीं है। इसके लिए पुलिस व
जनता के बीच ऐसा सामंजस्य बने। दोनोें एक दूसरे के बिना अधूरे है। कहा कि
जनता के सहयोग से अपराध पर अंकुश पाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि गांव
में खाली समय में लोग शराब जुआं आदि बैठकर खेलते है। यदि उनके खाली समय को
किसी दिशा अथवा मनोरंजन में लगा दिया जाए तो शराब व जुआं से छुटकारा मिल
सकता है। शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने तमाम स्कूल खुले होने पर हवाला देते
हुए कहा कि बच्चों में डिग्री लेना पर्याप्त नहीं है।
बच्चों को शिक्षा का
वास्तविक ज्ञान होना चाहिए। कहा कि जाति पाति को लोगों को छोड़कर एक साथ
मिलकर रहना होगा। हिंदू-मुस्लिम एक ही बंदे है। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे
ने भी लोगों से रूबरू होकर अपनी बात कही। पालिकाध्यक्ष राम जी गुप्ता ने
कहा कि काजीटोला में हिंदू-मुसलिम के बीच बढ़ रही दूरियों को समाप्त करने
के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. मोहम्मद हसन ने
पुरानी पुलिस चौकी को संचालित कराने की अपील की, ताकि अपराध पर अंकुश लगे।
प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह, ठाकुर देवेंद्र सिंह, इलियास इराकी, कृपा
शंकर शुक्ला, आशा बहू सुनीता ने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर पूर्व
पालिकाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, रामजी गुप्ता, चंद्र भूषण रस्तोगी, मुकेश
गुप्ता, अनवारूल, मो. ताहिर, वैभव पाठक, जिला पंचायत सदस्य संजय गुप्ता आदि
मौजूद थे। चौपाल में अरवल, बिलग्राम, हरपालपुर के एसओ मौजूद थे। चौपाल का
आयोजन थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने किया।