सीएम समेत तमाम अफसरों को प्रार्थनापत्र देने के
बावजूद अब्दुल्लानगर की मुख्य सड़क समेत अंदर के मार्ग नहीं बनने से
ग्रामीणों में रोष है। इमरान बेग, हनीफ, रमाप्रसाद, वकील, जुल्फिकार,
लड्डन व अवतार आदि ने बताया कि मुख्य सड़क विगत 7 वर्षों से अत्यंत जर्जर
है।
बरसात में सड़क व नाली टूटने के बाद से अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया
गया। ग्राम प्रधान से कई बार फरियाद की गई, पर सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद
से गत 13 अक्तूबर 14, व 12 जनवरी 15 को भी पत्र देकर सीएम से परेशानी से
निजात दिलाने की मांग की गई, पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है।
गांव वालों के
अनुसार मुख्य सड़क के अलावा गांव के होली चौराहे से उत्तर दिशा को जाने
वाली सड़क पर भी हर मौसम में कीचड़ जमा रहता है। एक धर्मस्थल तक जाने में
भी लोगों को कठिनाई होती है। ग्रामीणोें ने सीएम से सड़कोें की हालत में
सुधार की फरियाद की है।